चीन ने ह्यूमनॉइड रोबोट्स के प्रोडक्शन को नई रफ्तार दी है. UBTECH की नई फैक्ट्री में रोबोट्स खुद दूसरे रोबोट्स को बनाने में मदद कर रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, यहां करीब हर 10 मिनट में एक नया रोबोट तैयार हो सकता है. फैक्ट्री में Walker S और Cruzr सीरीज के रोबोट्स का प्रोडक्शन किया जा रहा है और सालाना 10,000 रोबोट्स बनाने की क्षमता है.