ऐश्वर्या राय का नाम आते ही आंखों के सामने कई यादगार गाने तैरने लगते हैं. कभी उनकी मुस्कान ने दर्शकों को दीवाना बनाया तो कभी उनके डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने गानों को अमर बना दिया. लेकिन उनके करियर में एक ऐसा गीत भी है, जिसने मनोरंजन से आगे बढ़कर भारतीय सिनेमा की भव्यता का नया पैमाना तय किया. इस गाने को फिल्माने के लिए मेकर्स ने ऐसा जोखिम उठाया, जिसके बारे में उस दौर में सोचना भी मुश्किल था. शानदार लोकेशंस, बदलते शाही लुक्स और बड़े विजन के साथ तैयार हुआ यह गीत आज भी फिल्म प्रेमियों के लिए किसी सि