बालोतरा | अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति बालोतरा की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण की अनुशासना में तथा प्रोफेसर साध्वी मंगलप्रज्ञा के सान्निध्य में होंगे। अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा ने बताया कि आचार्य तुलसी की ओर से प्रवर्तित अणुव्रत आंदोलन मानव मात्र के कल्याण व जीवन मूल्यों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। सप्ताह के दौरान विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं व संगोष्ठियां आयोजित की ज