1 अक्टूबर को इतिहास रचेगी Google? पहली बार अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी TPU चिप्स, भविष्य के डेटा सेंटरों की नींव

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल, 1 अक्टूबर को इतिहास रचने की तैयारी में जुटी है। उस दिन पहली बार टीपीयू चिप्स को अंतरिक्ष में भेजा जाना है। गूगल जांचना चाहती है कि टीपीयू चिप्स अंतरिक्ष के कठिन वातावरण का सामना किस तरह से कर पाती हैं। यह मिशन, प्रोजेक्ट सनकैचर का हिस्सा है। गूगल भविष्य में एआई डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में पहुंचाना चाहती है।