Tonk Malpura News: टोंक जिले के मालपुरा की डूंगरी खुर्द पंचायत में 10 लाख रुपए की लागत से बन रही सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं. आरोप है कि घटिया सामग्री के प्रयोग और समय पर तराई न होने से निर्माण पूरा होने से पहले ही नालियों में दरारें आ गईं और सड़क उखड़ने लगी. ग्रामीणों ने तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं विभागीय अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.