बुलंदशहर जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को दोबारा पोस्टपेड व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया गया है। विद्युत विभाग ने अब पहली बार पोस्टपेड प्रणाली के तहत बिजली बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के सभी उपभोक्ताओं को 10 जून तक बिल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मुख्य अभियंता (वितरण) संजीव कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 1,31,140 बिजली कनेक्शनों को पहले स्मार्ट प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित किया गया था। विभाग ने अब इन सभी कनेक्शनों को सफलतापूर्वक पोस्टपेड व्यवस्था में बदल दिया है। उन्होंने बताया