10 मीटर पिस्टल अंडर-14 वर्ग में वीर प्रताप को मिला रजत पदक

खानपुर| ग्राम पदमिया के वीरप्रताप सिंह राजावत ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। नेशनल लेवल चैंपियनशिप-2026 में वीरप्रताप ने 10 मीटर पिस्टल अंडर-14 वर्ग में सटीक निशानेबाजी से सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता 26 से 29 जून तक हुई। इसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच निशि कंवर सोलंकी ने बताया कि वीरप्रताप शुरू से लगन से अभ्यास किया।