आंखों का सामान्य संक्रमण रेजिस्टेंस आई फ्लू में हो रहा तब्दील, हर 10 में से 2 मामलों में हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंच रहे मरीज

मौसम में बदलाव के साथ ही आंखों का संक्रमण होना एक सामान्य बात है। मानसून की विदाई होते-होते सामान्य आई फ्लू के मामले सामने आने लगते हैं, लेकिन इस बार आंखों के संक्रमण के ऐसे मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं जिन्हें रेजिस्टेंस आई फ्लू हो गया है।