लखनऊ में 10 हजार अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग:2 साल पहले LDA ने हाईकोर्ट में खुद बताया था, लेकिन 15 मौतों के बाद जागे जिम्मेदार

लखनऊ में 10 हजार से ज्यादा अवैध निर्माण दर्ज हैं। यह दावा खुद एलडीए ने 2 साल पहले हाईकोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में किया था। इसके बावजूद वर्षों तक कार्रवाई कागजों तक सीमित रही और अब अलीगंज अग्निकांड में 15 मौतों के बाद जिम्मेदार जागे हैं। एलडीए ने अपने हलफनामे में स्वीकार किया था कि राजधानी में 10,380 अवैध निर्माण दर्ज हैं। लेकिन, इतने बड़े आंकड़े के बावजूद अधिकांश मामलों में ध्वस्तीकरण या प्रभावी कार्रवाई केवल कागजी है। हुसैनगंज होटल केस : रेजिडेंशियल का नक्शा पास कराया, बना दिया होटल अवैध नि