कोलेस्ट्रॉल और बीपी के एकसाथ बढ़ने की निशानी हैं ये 10 लक्षण, पहला है सांस फूलना, जरूर ध्यान रखें डॉ. की सलाह

Signs of High BP and High Cholesterol: हाई ब्लड प्रेशर और हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को दिल के दो सबसे बड़े दुश्मन के रूप में देखा जाता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं। दोनों स्थितियां एकसाथ विकसित हो सकती हैं, जिसकी वजह से चेतावनी भरे कुछ संकेत दिख सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज किए बिना तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।