अमेरिकी बाजार में भारतीय आमों का जलवा! 10 आमों के लिए दे रहे ₹5500, एडवांस बुकिंग तक फुल
भारत के हापुस, केसर, चौसा और लंगड़ा आम की मिठास ने अमेरिका में ऐसा जादू चलाया है कि लोग मुंहमांगी कीमत चुकाने को तैयार हैं। हालात ये हैं कि पहली खेप पहुंचते ही सारे आम प्री-ऑर्डर में बिक गए।