रिपोर्ट ने खोली पोल! हर 10 में 6 MSME को नहीं मिला बैंक लोन, छोटे उद्योगों के लिए खतरे की घंटी

TransUnion CIBIL और SIDBI की रिपोर्ट के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग MSME सेक्टर को मिलने वाले कर्ज की वृद्धि पिछले 3 सालों में सबसे धीमी रही है। मार्च 2026 तक इस सेक्टर का कुल बकाया कर्ज 15.3 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, लेकिन केवल 41% रजिस्टर्ड MSME ही औपचारिक बैंकिंग लोन तक पहुंच बना सके हैं।