देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय की 10 बालिकाओं का 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इनमें बास्केटबॉल में खुशी नागर, करीना बैरवा, दीक्षा गोचर, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति स्वामी, रीना मीना व अनुष्का चौधरी, कबड्डी में गोलमा मीना व प्रिया गुर्जर तथा खो-खो में कोमल गुर्जर का चयन हुआ। सभी चयनित बालिकाएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। बालिकाओं के चयन पर विद्यालय प्रशासन एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का