प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के 10 साल पूरे:मेरठ के जिला महिला अस्पताल में गर्भवतियों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण परामर्श

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को मेरठ के जिला महिला चिकित्सालय में सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ मां एवं सशक्त भारत थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद, जिला महिला चिकित्सालय की एसआईसी डॉ. मीनाक्षी सिंह तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पत