संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त 2026, शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पवन छापडिया जी तथा विशिष्ट अतिथि विजय कृष्ण ओझा जी एवं चन्द्रमौलि त्रिपाठी जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन छापडिया जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मंत्र तथा सरस्वती वंदना आकांक्षा त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प