शाहरुख खान बने देश के सबसे महंगे स्टार, 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह से लेकर अमिताभ और अक्षय भी टॉप 10 में

शाहरुख खान ऐसे भारतीय स्टार बन चुके हैं जिनकी ब्रैंड वैल्यू सबसे अधिक है। वहीं विराट कोहली को पीछे छोड़कर 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस टॉप 10 लिस्ट में आलिया भट्ट हैं लेकिन रणबीर कपूर का नाम नहीं है। जानें अमिताभ और अक्षय कुमार का पोजिशन क्या है।