दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां रात के समय कोई लाइट नहीं जलती और वह इलाका पूरी तरीके से अंधेर में डूबा रहता है. ये जगहें खगोल वैज्ञानिकों के लिए काफी सुलभ मानी जाती हैं, जहां से आकाश में तारों को नंगी आंखों से देखा जा सकता हैं. शहरों और गांवों में बढ़ती रोशनी के कारण आकाश में चमकते सितारे नजर नहीं आते हैं. आइए आपको दुनिया की 10 ऐसी जगहों के बारे में आपको बताते हैं.