स्टॉक का मिलान किया तो गड़बड़ी आई सामने:शहर की 10 राशन दुकानों से एक करोड़ का चावल व शक्कर गायब, सबके खिलाफ होगी एफआईआर

शहर की 10 राशन दुकानों में एक करोड़ से ज्यादा का चावल और शक्कर गायब है। राशन दुकानदारों ने सरकारी चावल व शक्कर को खुले बाजार में बेच दिया है। ऑनलाइन स्टॉक की जांच के दौरान ये खुलासा हुआ है। संबंधित इलाकों के खाद्य निरीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने इन सभी दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले जून से अब तक चार राशन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसमें जोरा, कुशालपुर, बीरगांव निगम और धरसींवा इलाके की दुकान शामिल हैं। सुशासन तिहार के दौरान मिली रा