टीबी उन्मूलन के लिए चलाए गए 100 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान प्रदेश भर के मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने में आधी उपलब्धि भी हासिल नहीं हो पाई। राजस्थान में करीब 1 लाख 70 हजार से ज्यादा टीबी के मरीज हैं। मगर फूड बास्केट (पोषण किट) करीब 23 प्रतिशत मरीजों को ही मिला। अभियान की राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार 24 मार्च से 31 मई तक 38 हजार से ज्यादा पोषण किट बांटी गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार हनुमानगढ़ प्रदेश में सबसे आगे रहा, जहां 3214 पोषण किट वितरित की गईं। अलवर जिले में 1085 किट वितरित हुईं और वहा