Motilal Saini: राजस्थान के करौली निवासी 106 वर्षीय मोतीलाल सैनी अपनी उम्र से कहीं ज्यादा फुर्ती और सक्रिय जीवनशैली के लिए चर्चा में हैं. इस उम्र में भी वे रोजाना 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलते हैं, खेतों में काम करते हैं और अपने अधिकांश काम खुद ही करते हैं. मोतीलाल अपनी लंबी उम्र का श्रेय बचपन से मिले पौष्टिक देसी खानपान, भरपूर घी-दूध, भीगे चने, नियमित शारीरिक मेहनत और नशे से पूरी तरह दूरी को देते हैं. उनका मानना है कि अनुशासित दिनचर्या, प्राकृतिक भोजन और लगातार सक्रिय रहना ही स्वस्थ और लंबे जीवन का