बोइंग के मैक्स विमानों में सॉफ्टवेयर की समस्या, ऑटो पायलट के बंद होने की संभावना; भारत के पास ऐसे 100 एयरक्राफ्ट

बोइंग ने एक सॉफ्टवेयर समस्या का पता लगाया है। B737 MAX में, जब पायलट अपनी तय ऊंचाई और रास्ते को बदलते हैं, तो कुछ खास 'गो-अराउंड' स्थितियों में ऑटो-पायलट के बंद होने की संभावना हो सकती है। भारत में एयर इंडिया एक्सप्रेस और आकासा के पास ऐसे लगभग 96 विमान हैं।