गोरखपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण रेलवे बस स्टेशन की जगह किया जाएगा। शनिवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने इसकी धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए और समय से इसे पूरा किया जाए। करीब 14 हजार 416 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित हो रहे इस आधुनिक बस टर्मिनल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।