1000 किमी रेंज, AI गाइडेंस और स्वार्म अटैक... दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाएगा ड्रोन 'काल'

नोएडा स्थित IG डिफेंस ने स्वदेशी लॉइटरिंग म्यूनिशन ड्रोन 'KAL' का सफल परीक्षण किया है. 1000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम यह ड्रोन AI आधारित टारगेटिंग, एंटी-जैम नेविगेशन और स्वार्म अटैक जैसी आधुनिक क्षमताओं से लैस है.