नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। अधिकांश लोगों के लिए 1 करोड़ रुपए का निवेश फंड आज भी एक बड़ा वित्तीय लक्ष्य माना जाता है। लेकिन इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमेशा बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं होती। अगर आप सही समय पर निवेश शुरू करें, नियमित रूप से निवेश करते रहें और कंपाउंडिंग की ताकत का फायदा उठाएं, तो छोटी मासिक एसआईपी भी लंबे समय में बड़ा फंड तैयार कर सकती है।