जबलपुर । पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में शुक्रवार को 101वीं दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल की 21 बटालियनों से आए 221 नव प्रशिक्षित आरक्षकों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर अनुशासन, समन्वय और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जोन जबलपुर, प्रमोद वर्मा ने परेड की सलामी ली और जवानों का निरीक्षण किया। परेड के दौरान 6वीं वा