रामपुर चेकपोस्ट पर 10.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| किशनगंज किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के रामपुर चेकपोस्ट से 10.5 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक के जरिए गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद रामपुर चेकपोस्ट पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की एक प