अनिल अग्रवाल की वेदांता का बड़ा कदम, ₹10534 करोड़ चुकाए; 3 कंपनियों से हटीं पाबंदियां

अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज ने 1.1 बिलियन डॉलर के बॉन्ड का सफल भुगतान कर अपनी मुख्य भारतीय ऑपरेटिंग कंपनी, वेदांता लिमिटेड VEDL के इक्विटी शेयरों पर लगे सभी बोझ हटा दिए हैं। यह कदम 17 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा, जिससे प्रमोटर समूह की सहायक कंपनियों के पास मौजूद VEDL शेयरों पर लगी पाबंदियां समाप्त हो जाएंगी।