मुरादाबाद मंडल में सरकारी अस्पतालों की तुलना में निजी अस्पतालों में तीन गुना अधिक प्रसव हो रहे हैं। अप्रैल और मई 2026 की मंडलीय स्वास्थ्य रिपोर्ट में यह तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंडल के पांच जिलों में सरकारी अस्पतालों में कुल 10,714 प्रसव हुए, जबकि इसी अवधि में निजी अस्पतालों में 30,522 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। आंकड़े सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों के घटते भरोसे की ओर इशारा कर रहे हैं। मुरादाबाद सबसे पीछे, सीएचसी में सिर्फ 750 प्रसव मंडल में मुरादाबाद जिले का प्रदर्शन सबस