सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10.90 लाख की ठगी, पहले 1-2 हजार का मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा, फिर नंबर बंद कर गायब हुए ठग

Ujjain Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10.90 लाख रुपए ठग लिए. आरोपियों ने पहले 1-2 हजार रुपए का मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता, लेकिन जब पीड़ित ने पैसा निकालने की कोशिश की तो ठगों के नंबर बंद आने लगा.