₹10.99 लाख में Hyundai CRETA Electric लॉन्च, बैटरी के लिए 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर EMI चुकाने होंगे

Hyundai CRETA Electric BaaS Model: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) ओनरशिप मॉडल लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपये है। इस नए मॉडल का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआती खरीद लागत को कम करके ईवी को ज्यादा सुलभ बनाना है। क्रेटा ईवी के लिए बैटकी ईएमआई 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर है।