खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खतौली में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस में कार्यरत एवं खतौली निवासी कपिल नागर के निर्देशन में गठित 'संकल्पित खतौली' संस्था के तत्वावधान में आगामी 11 अक्टूबर को यह रोजगार मेला आयोजित होगा। संस्था के संरक्षक और मुख्य मार्गदर्शक कपिल नागर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 अक्टूबर को कस्बे में जीटी रोड स्थित आर्यन बैंक्वेट