11 दिन की लिक्विड डाइट और... अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद ऐसे कम किया 27 किलो वजन, चौंका देगी वेट लॉस जर्नी

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने अपनी हेल्थ को लेकर किए खुलासे से सभी को चौंका दिया है. अनुराग ने बताया कि हार्ट अटैक का सामना करने के बाद उन्होंने अपनी जीवनशैली में बड़ा बदलाव किया और 27 किलो वजन कम कर लिया.