नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी से ज्यादा उनके एक नन्हे प्रशंसक के वायरल वीडियो की हो रही है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा बच्चा भोजपुरी अंदाज में वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करता नजर आ रहा है. बच्चे का मासूम अंदाज, उत्साह और भावनाओं से भरी प्रतिक्रिया क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रही है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर इसे लगातार साझा किया जा रहा है. महज 1