बेंगलुरु में 11 महीने की बच्ची की मौत को पहले बिस्तर से गिरने का हादसा बताया गया था. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला. पुलिस के मुताबिक घरेलू विवाद के दौरान पिता ने बच्ची को उठाकर फेंक दिया था. पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मां की भूमिका की भी जांच जारी है.