छाती खोले बिना बंद हुआ दिल का छेद! 11 महीने की बच्ची का बिना ओपन हार्ट सर्जरी हुआ सफल इलाज

लखनऊ: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) के चिकित्सकों ने 11 महीने की बच्ची के जन्मजात हृदय दोष का सफल इलाज कर चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बच्ची के दिल में मौजूद छेद को बिना छाती खोले और बिना ओपन हार्ट सर्जरी के बंद किया गया। संस्थान के हृदयरोग विभाग …