चित्रकूट जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार तड़के खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 11 ट्रकों को सीज किया। ये ट्रक बिना वैध प्रपत्र और ओवरलोड पाए गए। सभी ट्रकों को भरतकूप थाने में खड़ा कराया गया है। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व खनिज अधिकारी रणवीर सिंह और सदर एसडीएम अजय कुमार ने किया। टीम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की, जिसमें कई ट्रक निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते पाए गए। खनिज अधिकारी र