राजधानी में 11 जून से सजेगा ‘चबूतरा थियेटर फेस्टिवल’ का मंच

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा बहुप्रतीक्षित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल ,सीज़न-10' का आयोजन आगामी ग्यारह जून से होने जा रहा है। गोमती नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव कला और संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक अनूठा उपहार होगा।मदर सेवा संस्थान की अध्यक्ष किरन लता ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष फेस्टिवल अपने शानदार 10वें सीज़न में प्रवेश कर चुका है। समारोह का