समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में खेत देखने गए एक किसान की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाढ़ वार्ड संख्या-2 निवासी स्वर्गीय रामचंदी सहनी के 45 साल के बेटे नरेश सहनी के रूप में हुई है। नरेश सहनी खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। स्थानीय लोगों ने देख कर मचाया था शोर नरेश सहनी अपने खेत की स्थिति देखने के लिए घर से