वैभव सूर्यवंशी से भी छोटा, 11 साल की उम्र में रचा इतिहास... एशियन गेम्स में जापानी खिलाड़ी ने जीता GOLD

जापान के 11 साल के युकी कुरिहारा (Yuki Kurihara) ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया. उन्होंने ई-स्पोर्ट्स के पुयो पुयो चैम्प‍ियंस ( Puyo Puyo Champions) में गोल्ड मेडल जीता. फाइनल में दक्षिण कोरिया के कांग डोंगशिन को 10-2 से हराया. युकी को एशियन गेम्स का सबसे कम उम्र का गोल्ड मेडलिस्ट माना जा रहा है. वह रोज 8 घंटे ट्रेनिंग करते हैं.