औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन देने के बाद भी मुआवजे की रकम नहीं मिलने से परेशान सरैंया कटियान गांव के ग्रामीण मंगलवार दोपहर को जिला मुख्यालय पहुंचे। करीब 110 ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रखी और सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन का बैनामा होने के बाद भी कई लोगों को डेढ़ साल तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों के मुताबिक सरैंया कटियान में औद्योगिक गलियारे के फेज-वन के लिए कई लोगों की जमीन ली गई थी। कुछ किसा