11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!

Honor X80 Pro Max फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है। टीजर के साथ ही इसमें धमाकेदार बैटरी का खुलासा होता है। फोन को कंपनी 11000mAh बैटरी के साथ पेश कर सकती है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को लेकर भी अपडेट दिया है जिससे पता चलता है कि फोन इसी महीने के अंत में लॉन्च होने जा रहा है।