फतेहपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत में हुई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। सूचना पर डायल 112 टीम और शाहपुर पटोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संभाला। गांव के डॉ. फकीरा राय और सातों महतो के बेटे विनोद महतो (करीब 30 वर्ष) के बीच जमीन को लेकर विवाद था। डॉ. फकीरा राय का कहना है कि विवादित जमीन उनकी है और उन्होंने वहां केले के पेड़ लगाए थे। डॉ. फकीरा राय के अनुसार, शनिवार सुबह विनोद महतो कथ