1130 शिवभक्तों का हुआ फ्री इलाज:पैरों में छाले, घिसाव और बुखार से परेशान थे, सोमवार दोपहर तक जारी रहेगा शिविर

मेरठ में कांवड़ियों के लिए लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर में रविवार शाम तक 1130 शिवभक्तों का प्राथमिक उपचार किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान की ओर से लगाए गए तीन दिवसीय शिविर में सबसे ज्यादा कांवड़ियों के पैरों में छाले, जांघों में घिसाव और बुखार की शिकायत मिली। शिविर सोमवार दोपहर बाद तक जारी रहेगा। कांवड़ियों के पैरों में छाले और घिसाव की शिकायत ज्यादा शिविर के महामंत्री डॉ. ब्रज भूषण शर्मा ने बताया कि पैदल लंबी दूरी तय करने के कारण बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पैरों में छाले और दर्द क