‘तू हीरो है, पर हीरो जैसा लगता नहीं’... जब 114 किलो के गोविंदा ने 6-पैक वाले सलमान को दे डाली ऐसी दो टूक सलाह, इंडस्ट्री पर राज करने लगे भाईजान!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ‘पार्टनर’ (2007) के दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान खान जिंदगी के एक बहुत ही मुश्किल और दर्द भरे दौर से गुजर रहे थे. उस समय सलमान काफी अकेले-अकेले और परेशान रहने लगे थे. गोविंदा ने एक अच्छे दोस्त की तरह आगे बढ़कर सलमान को संभाला और उन्हें खुद पर ध्यान देने की सलाह दी. गोविंदा ने सलमान से साफ कहा था कि वह इस तरह से हीरो जैसे