मेट्रो का सफर भूतनाथ से आगे बढ़ा:आज से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी, मुख्यमंत्री 11:45 बजे इसका लोकार्पण करेंगे

मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, 16 मिनट में 6.2 किमी सफर पटना मेट्रो का दायरा गुरुवार से बढ़ जाएगा। अब मेट्रो पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक चलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 11:45 बजे मलाही पकड़ी स्टेशन पर इसका लोकार्पण करेंगे। 6.2 किमी का सफर 16 मिनट में पूरा होगा। किराया 30 रुपए होगा। पहले भूतनाथ तक 15 रुपए लगते थे। रूट बढ़ने के बाद फेरे 24 से घटकर 22 रह जाएंगे। एक चक्कर पूरा करने में 35 मिनट लगेंगे। हर 35 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। गुरुवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सेवा बंद रहेगी। म