बेहतर लोक परिवहन, सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और जनजीवन को गति देने का मजबूत माध्यम है। इसी सोच के साथ मध्य प्रदेश सरकार जल्द शुरू करने जा रही है—"मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना"। जो ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही नागरिकों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। योजना को दो चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रदेश के 7 प्रमुख क्षेत्रों में 1164 नए मार्ग विकसित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 5206 बसों का संचालन होगा। अगले दो वर्षों में इस योजना का