केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को जिला अतिथि गृह, दरभंगा में भाजपा जिला पश्चिमी की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का