प्रमुख डाकघर में नया आधार केंद्र शुरू, अब 12 घंटे तक मिलेंगी डाक सेवाएं

भास्कर न्यूज | बक्सर भारतीय डाक विभाग "डाक सेवा जन सेवा" के संकल्प के साथ आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रधान डाकघर, बक्सर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु एक और आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर डाक अधीक्षक, बक्सर प्रमंडल, कुमारी सरिता ने बताया कि बक्सर प्रधान डाकघर में पहले से एक आधार सेवा केंद्र संचालित था, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आधार नामांकन एवं संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे थे। बढ़ती म