भास्कर न्यूज | पूर्णिया 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले जिले के 27 पदक विजेताओं का जिला एथलेटिक संघ की ओर से सम्मान किया गया। समारोह में खिलाड़ियों को माला पहनाकर, मोमेंटो व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. एके गुप्ता ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड, 7 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित अबतक के इतिहास में सर्वाधिक 27 मेडल जीते हैं। खास बात यह रही कि बालिकाओं