कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित रावघाट से रायपुर तक 12 बोगी वाली नई इलेक्ट्रिक मेमू ट्रेन चलेगी। इसके लिए रेल मंडल रायपुर से हरी झंडी मिल गई है। जिसकी पुष्टि करते हुए डीआरएम दयानंद ने बताया कि नई ट्रेन चलाने और ताड़ोकी से रायपुर तक चल रही ट्रेन के विस्तार के लिए रेलवे की ओर से खाका तैयार कर लिया गया है। बिलासपुर रेल बोर्ड और रेल मंत्रालय में फाइल भेज चुके हैं। जहां से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे है। नई मेमू ट्रेन चलाने के लिए रैक उपलब्ध कराने पत्र भेजे है। दल्लीराजहरा रावघाट नई रेलला